Friday, 24 February 2017 1:30PM
POOJA SHARMA
मुंबई। पहले रणवीर सिंह और कुछ दिन पहले विन डीजल। जी हां, दोनों के साथ दीपिका के अफेयर की बातें चलीं थीं। लेकिन क्या रणवीर और दीपिका का ब्रेकअप हो गया है?
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पहली हॉलीवुड फिल्म 'xxx - रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' में वे हॉलीवुड स्टार विन डीजल के साथ नजर आई थी। यहां तक की फिल्म को प्रमोट करने के लिए हॉलीवुड स्टार विन इंडिया आए थे। इस दौरान विन और दीपिका के अफेयर को लेकर खबरें तेजी से आने लगी थी। इसका इफेक्ट दीपिका और उनके बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह पर हुआ है। अफवाहों का बाजार गर्म है, इसलिए खबरें आ रही हैं कि दोनों का ब्रेक अप हो चुका है।
गुरुवार को एक कार्यक्रम में जब दीपिका से रणवीर सिंह से उनके ब्रेक अप पर सवाल पूछा गया तब उन्होंने चौकते हुए कहा, 'क्या', 'कौन सी खबर'? इसके बाद जब इस बारे में और जानने की कोशिश की गई तब उन्होंने जवाब दिया 'आप बताइये मैं क्या बताऊँ। आप जो भी बोलेंगे मैं मान लुंगी।' हालांकि दोनों को लंबे अरसे से साथ नहीं देखा गया है।
दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह फिल्म 'पद्मावती' में भी साथ नज़र आएंगे।