लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के 64वें जन्मदिन पर रविवार को प्रदेशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उनके आवास पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय पर सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
जन्मदिवस के अवसर पर कई सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधिमंडलों ने सम्मान स्वरूप स्मृति-चिन्ह और धार्मिक प्रतीक भेंट किए। विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के प्रभारी पुनीत राय ने भी ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा आशीष कुमार गोयल से भी सौहार्दपूर्ण भेंट हुई। पत्रकार सौरभ त्रिपाठी सहित कई लोगों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने ऊर्जा मंत्री के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके कुशल नेतृत्व की सराहना की और प्रदेश के विकास तथा ऊर्जा क्षेत्र में उनके योगदान की प्रशंसा की।
UPPCL MEDIA परिवार की ओर से ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा को 64वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पित, सफल एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हैं।
💬 टिप्पणियां
अपनी टिप्पणी दें
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें