⭐ टॉप न्यूज़ 🗺️ राज्य-शहर 🏢 ताज़ा खबरें 🔥 अपराध 🏢 व्यापार जगत 🗳 राजनीति 🌍 मनोरंजन 🏏 खेल जगत ⚡ ऊर्जा विभाग 👮 पुलिस फोर्स 🚦 यातायात सुरक्षा 📰 राष्ट्रीय 📰 अन्तर्राष्ट्रीय ✍️ नागरिक पत्रकार
प्रोफाइल
मेरा प्रोफाइल लॉगिन
डार्क मोड
FAQs फीडबैक दें वीडियो ई-पेपर शिकायत सर्च करें रिपोर्टर बनें
फीचर्ड राष्ट्रीय

बिजली चोरों में मचा हड़कंप: झुग्गी-बस्तियों में चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान

खबर सुनें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बिजली चोरी के खिलाफ मध्य क्षेत्र की रेड टीम ने शुक्रवार को व्यापक अभियान चलाकर झुग्गी-झोपड़ियों में हो रहे अवैध विद्युत उपयोग पर शिकंजा कसा। टीम के पहुंचते ही कई स्थानों पर बिजली चोरी कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया और लोग आनन-फानन में अपनी अनधिकृत केबलें हटाने लगे।

मध्य क्षेत्र के अंतर्गत 13 जून 2026 को चलाए गए इस विशेष अभियान में ऐशबाग वार्ड स्थित रामलीला मैदान के सामने, तिलक नगर वार्ड में कब्रिस्तान एवं गूंगे-बहरे स्कूल के पीछे, राजाजीपुरम वार्ड के अंडरपास क्षेत्र, पंपिंग स्टेशन के आसपास, दौलतगंज वार्ड के गुललाला रोड, मलाही टोला वार्ड संख्या-1 के शांति नगर तथा हुसैनाबाद वार्ड के घंटाघर क्षेत्र में स्थापित झुग्गी-झोपड़ियों की गहन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान टीम ने पाया कि कई स्थानों पर बिना वैध कनेक्शन के बिजली का उपयोग किया जा रहा था। रेड टीम को देखते ही अवैध कनेक्शन धारकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोगों ने मौके पर ही तार और केबलें हटानी शुरू कर दीं।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि बिजली चोरी एक दंडनीय अपराध है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। टीम ने लोगों से वैध विद्युत संयोजन लेने तथा अधिकृत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली उपयोग करने की अपील की। जिन उपभोक्ताओं के पास अभी तक कनेक्शन नहीं है, उन्हें नियमानुसार आवेदन कर बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की सलाह दी गई।

अधिकारियों के अनुसार भीषण गर्मी के दौरान अचानक बढ़ने वाले अवैध विद्युत भार से एबीसी केबल और ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे उनके क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली आपूर्ति पर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया ताकि क्षेत्रवासियों को ट्रिपिंग मुक्त, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

खबर से आगे, जवाब तक

यदि कोई खबर शिकायत से संबंधित है तो, अभी तक का अपडेट

खबर प्रकाशित

15 Jun, 07:13 am

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बिजली चोरी के खिलाफ मध्य क्षेत्र की रेड टीम ने शुक्रवार को व्यापक अभियान चलाकर झुग्गी-झ...

आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।

💬 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी दें

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

शिकायत