⭐ टॉप न्यूज़ 🗺️ राज्य-शहर 🏢 ताज़ा खबरें 🔥 अपराध 🏢 व्यापार जगत 🗳 राजनीति 🌍 मनोरंजन 🏏 खेल जगत ⚡ ऊर्जा विभाग 👮 पुलिस फोर्स 🚦 यातायात सुरक्षा 📰 राष्ट्रीय 📰 अन्तर्राष्ट्रीय ✍️ नागरिक पत्रकार
प्रोफाइल
मेरा प्रोफाइल लॉगिन
डार्क मोड
FAQs फीडबैक दें वीडियो ई-पेपर शिकायत सर्च करें रिपोर्टर बनें
फीचर्ड ताज़ा खबरें अपराध अन्तर्राष्ट्रीय

NRS मेडिकल कॉलेज में नर्स की: संदिग्ध मौत, वॉशरूम में बेहोश मिली थी रूपाली बर्मन

खबर सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NRS) में ड्यूटी के दौरान एक 30 वर्षीय स्टाफ नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रूपाली बर्मन के रूप में हुई है। वह अस्पताल के स्त्री रोग विभाग की हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) में तैनात थीं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रूपाली बुधवार रात करीब 8 बजे ड्यूटी पर पहुंची थीं। रात करीब 10:20 बजे वह HDU के वॉशरूम में गईं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर सहकर्मियों ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारियों ने वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा।

दरवाजा खोलने पर रूपाली फर्श पर बेहोशी की हालत में मिलीं। सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल बाहर निकालकर इलाज के लिए पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

वॉशरूम के बाहर लगा CCTV बना अहम सुराग

पुलिस के अनुसार, वॉशरूम के बाहर लगे CCTV कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। फुटेज से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रूपाली के वॉशरूम में जाने के बाद वहां क्या घटनाक्रम हुआ।

मौके की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी जरूरी साक्ष्य जुटाएगी। शुरुआती जांच में शव पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। वहीं, किसी सुसाइड नोट के मिलने की भी जानकारी नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से कुछ ऐसी दवा मिलने की बात सामने आई है जिसका इस्तेमाल बेहोशी के लिए किया जा सकता है। हालांकि, इसका रूपाली की मौत से कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की अलग-अलग जांच

मामले की जांच कोलकाता पुलिस के DD Homicide Department ने अपने हाथ में ले ली है। साथ ही पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले की अलग से जांच शुरू कर दी है और एक जांच समिति गठित की गई है।

पुलिस CCTV फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या की पुष्टि नहीं की है और न ही मौत की वजह को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने आया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

रूपाली बर्मन की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर वह वॉशरूम के अंदर किस परिस्थिति में बेहोश हुईं और उनकी मौत कैसे हुई, इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

पुलिस को अब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के साथ CCTV फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और मौत की वास्तविक वजह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

AWAZ PLUS | डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म

खबर से आगे, जवाब तक

यदि कोई खबर शिकायत से संबंधित है तो, अभी तक का अपडेट

खबर प्रकाशित

16 Aug, 10:08 am

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NRS) में ड्यूटी के दौर...

आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।

💬 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी दें

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

शिकायत