⭐ टॉप न्यूज़ 🗺️ राज्य-शहर 🏢 ताज़ा खबरें 🔥 अपराध 🏢 व्यापार जगत 🗳 राजनीति 🌍 मनोरंजन 🏏 खेल जगत ⚡ ऊर्जा विभाग 👮 पुलिस फोर्स 🚦 यातायात सुरक्षा 📰 राष्ट्रीय 📰 अन्तर्राष्ट्रीय ✍️ नागरिक पत्रकार
प्रोफाइल
मेरा प्रोफाइल लॉगिन
डार्क मोड
FAQs फीडबैक दें वीडियो ई-पेपर शिकायत सर्च करें रिपोर्टर बनें
फीचर्ड ताज़ा खबरें ऊर्जा विभाग

🔴 वर्टिकल प्रणाली का पहला बड़ा फायदा!: अमौसी जोन में 40 किलोवाट की बिजली चोरी का भंडाफोड़, विभागीय ठेकेदार के पारिवारिक समारोह में लेसा-विजिलेंस का छापा!

खबर सुनें

🔴 वर्टिकल प्रणाली का पहला बड़ा फायदा! अमौसी जोन में 40 किलोवाट की बिजली चोरी का भंडाफोड़, विभागीय ठेकेदार के पारिवारिक समारोह में लेसा-विजिलेंस का छापा!

⚫ अगर वर्टिकल प्रणाली लागू नहीं होती तो शायद इस बड़े बिजली चोरी के मामले का खुलासा भी नहीं हो पाता! डिवीजन स्तर पर वर्षों से चले आ रहे अधिकारी-ठेकेदार के कथित गठजोड़ पर अब नई व्यवस्था ने लगाम लगाने का रास्ता खोल दिया है!

लखनऊ। बिजली विभाग में लागू की गई वर्टिकल प्रणाली का पहला बड़ा फायदा अमौसी जोन में देखने को मिला है। मैरिज लॉन में 40 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़े जाने का यह मामला केवल बिजली चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि पुरानी विभागीय कार्यप्रणाली और नई व्यवस्था के बीच के अंतर को भी उजागर करता है।

दरअसल, पुरानी डिवीजन व्यवस्था में अधिशासी अभियंता के पास पूरे डिवीजन का लगभग मालिकाना नियंत्रण रहता था। आरोप लगते रहे हैं कि कई डिवीजनों में अधिशासी अभियंता और ठेकेदारों के बीच ऐसा तालमेल विकसित हो जाता था, मानो दोनों पति-पत्नी की तरह एक-दूसरे के पूरक हों। ठेकेदारों के कामकाज से लेकर विभागीय गतिविधियों तक में इस गठजोड़ की चर्चा आम रही है।

लेकिन वर्टिकल प्रणाली ने इस पुराने समीकरण को बदलने की शुरुआत कर दी है।

अब डिवीजन स्तर पर पहले जैसा एकछत्र नियंत्रण नहीं रहा। रेड यूनिट की अपनी अलग जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली है। उसका काम बिजली चोरी रोकना और अनियमितताओं पर कार्रवाई करना है, न कि किसी ठेकेदार के हितों का ख्याल रखना।

यही वजह है कि अमौसी जोन में विभागीय ठेकेदार के पारिवारिक समारोह के दौरान चल रही कथित बिजली चोरी पर कार्रवाई संभव हो सकी। यदि पुरानी व्यवस्था का वही प्रभावशाली नियंत्रण कायम रहता तो क्या इतनी बड़ी चोरी बेखौफ होकर पकड़ी जा सकती थी? यह सवाल अब विभागीय गलियारों में चर्चा का विषय बनना चाहिए।

⚫ 40 किलोवाट की चोरी, विभागीय ठेकेदार का पारिवारिक कार्यक्रम और रेड यूनिट की कार्रवाई!

इंदिरालोक उपकेंद्र के अंतर्गत गंगाखेड़ा स्थित संगम विहार के मैरिज लॉन में देर रात लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सीधे कटिया और मीटर बाईपास के जरिए करीब 40 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी। मौके पर वीडियोग्राफी कराई गई और अवैध केबल जब्त की गई। संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया।

⚡ वर्टिकल प्रणाली के सामने अब असली परीक्षा!

यह मामला नई व्यवस्था के लिए एक उदाहरण बन सकता है। अगर रेड यूनिट इसी तरह बिना किसी दबाव और भेदभाव के कार्रवाई करती रही तो बिजली चोरी रोकने के अभियान को नई धार मिल सकती है।

अब देखना यह है कि वर्टिकल प्रणाली के तहत अन्य जोनों में भी इसी तरह की निष्पक्ष कार्रवाई होती है या नहीं।

यूपीपीसीएल MEDIA का सीधा सवाल:

जब डिवीजन स्तर पर अधिशासी अभियंता का नियंत्रण इतना प्रभावशाली था कि ठेकेदारों के साथ नजदीकी के आरोप लगते रहे, तो क्या नई वर्टिकल व्यवस्था वास्तव में उस पुराने समीकरण को तोड़ पाएगी?

एक बात साफ है—बिजली चोरी करने वाला चाहे आम उपभोक्ता हो या विभागीय ठेकेदार से जुड़ा कोई व्यक्ति, कार्रवाई सब पर समान होनी चाहिए। वर्टिकल प्रणाली की सार्थकता भी तभी साबित होगी, जब रेड यूनिट बिना किसी दबाव के अपना काम करती रहे।

✍️ यूपीपीसीएल MEDIA | जनहित में निर्भीक पत्रकारिता

खबर से आगे, जवाब तक

यदि कोई खबर शिकायत से संबंधित है तो, अभी तक का अपडेट

खबर प्रकाशित

23 Nov, 08:56 am

🔴 वर्टिकल प्रणाली का पहला बड़ा फायदा! अमौसी जोन में 40 किलोवाट की बिजली चोरी का भंडाफोड़, विभागीय ठेकेदार के...

आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।

💬 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी दें

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

शिकायत